: पूर्व सैनिकों की वार्षिक बैठक मे समस्याओं पर हुई चर्चा, संगठन में पूर्व सैनिकों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की करी अपील
admin
Sun, May 12, 2024
बनबसा/ गौरव सेनानी कल्याण समिति पूर्व सैनिक संगठन की ओर से होटल शौर्य के प्रांगण में वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, व संचालन नायक पुष्कर दत्त कापड़ी, उपसचिव , (जिला पंचायत सदस्य) ने किया।
रविवार को आयोजित बैठक के दौरान संगठन के सचिव कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट ने अपने संबोधन में उपस्थित पूर्व सैनिकों को विभिन्न प्रकार की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने पूर्व सैनिकों को
स्पर्श पेंशन योजना, बैंक अकाउंट को जॉइंट करने के साथ ही नॉमिनी बनाना,
पेंशन अकाउंट को डीएसपी गोल्ड में दर्ज करना, दुर्घटना मे यदि पूर्व सैनिक की मौत होती है। तो सर्वप्रथम उसका एफआईआर दर्ज करवाने के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट, करवाना जरूरी है, इन सभी कानूनी कार्रवाई के बाद ही आप 30 लाख का क्लेम प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पूर्व हमारे साथी पूर्व सैनिक की करंट के चपेट में आने से मृत्यु हुई थी। उस मामले में संगठन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ताकि मृतक के परिवार को 30 लाख का क्लेम मिल सके।
तत्पश्चात संगठन के उपाध्यक्ष कैप्टन हरिश्चंद्र कापड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि जो पूर्व सैनिक संगठन से नहीं जुड़े हैं उन्हे संगठन से जल्द से जल्द जुड़ना चाहिए। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संगठन के द्वारा उन समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण किया जा सके।
संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चन्द ने उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों का अभिवादन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोगों ने अपना कीमती समय देकर संगठन की ताकत को दिखाया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या चाहे प्रशासनिक या अन्य प्रकार की समस्या के निवारण के लिए संगठन के पदाधिकारी हमेशा आप लोगों के साथ रहेंगे। उन्होंने उपस्थित पूर्व सैनिकों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए समाज और क्षेत्र की भलाई के लिए भी काम करते रहे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि सीएसडी और ईसीएचएस संबंधी समस्याएं ना के बराबर हैं। दोनों विभागों में अच्छे और सुलझे हुए अधिकारी कार्यरत है। भविष्य में कभी भी आप लोगों को जो भी समस्या होती हैं आप सीएसडी प्रबंधक, और ईसीएचएस पॉलिटेक्निक, ऑफिसर इंचार्ज से अपनी समस्या को बता सकते हैं। आयोजित बैठक में टनकपुर बनबसा के 189 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
Tags :