Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन नई मुंबई द्वारा दी जाएगी शारदा इंटर कॉलेज बनबसा के आठ शिक्षकों बोनस राशि, कैलाश उदय चंद (संस्था संयोजक)

admin

Fri, Aug 16, 2024

बनबसा: प्रोजेक्ट बियोंड एजूकेशन, नई मुम्बई ने शारदा इंटर कॉलेज, बनबसा में शिक्षकों के लिए प्रत्यक महीने बोनस की शुरुआत की है। आपको बता दे प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन नई मुंबई ने  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शारदा इंटर कॉलेज में संविदा में सेवा देने वाले  8 शिक्षकों को उनकी सेवाओं की अवधि के अनुसार हर महीने 400 से लेकर ₹800 रूपये तक बोनस के रूप में देने का निर्णय लिया है।

 संस्था के संयोजक बनबसा निवासी कैलाश उदय चंद्र ने बताया उक्त बोनस राशी जुलाई माह से देने का निर्णय लिया गया है। और कहा कि अशासकीय एवं संसाधनों की बेहद कमी के चलते बनबसा के सबसे पुराने विद्यालयों में से एक, इस विद्यालय के शिक्षक बेहद कम सैलरी में सेवाएं दे रहे हैं। संस्था ने इस साल एक नए टीचर की सैलरी भी देने का निर्णय लिया है। संस्था से जुड़े और स्कूल के भूतपूर्व छात्र गोकुल सोराडी, जो इस समय मुंबई में एक मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत हैं, उनके द्वारा कंपनी से स्कूल के लिए करीब Rs 82,000/- की राशि मिली जिससे इन शिक्षकों को इस साल हर महीने बोनस मिलेगा। 

इसके अलावा इस साल भी संस्था ने विद्यालय से 31 बेहद जरूरत मंद बच्चों के फीस की भी जिम्मेदारी ली है। ऐसे कई बच्चे फीस न दे पाने के कारण बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं।  संस्था 2017 से शारदा इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय बनबसा, और करीब  चार साल से एक और अशासकीय विद्यालय, डेविड पेंटर हाई स्कूल, गड़ीगोठ, बनबसा में बच्चों की शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है। डेविड पेंटर में संस्था ने 4 टीचरों की नियुक्ति कर उनकी सैलरी की जिम्मेदारी ली है। इसके साथ ही स्कूल में कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया है।

प्रोजेक्ट बियोंड एजूकेशन संस्था ने जो अब यू.के.सी. एजूकेशन फाउंडेशन, 80G के अंतर्गत कार्य कर रही है, सरस्वती विद्या मन्दिर बनबसा में  भी इस साल 5 मेधावी जरूरतमंद बच्चों की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी ली है। इनकी कॉपी किताबें, यूनिफॉर्म और प्रत्येक की हर महीने की करीब Rs 1000/- फीस संस्था सीधे स्कूल में भेजती है। इन स्कूलों में समय समय पर विभिन्न वर्कशॉप, प्रतियोगिताएं, सेमिनार भी आयोजित किए जाते हैं। 

संस्था  देश विदेश से प्रवासी उत्तराखंडी लोगों को सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए जोड़कर हर साल करीब Rs 4.5 लाख से Rs 5.50 लाख फंड जमा कर इन शिक्षण संस्थानों में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रोत्साहित किए गए कई बच्चे अब रोजगार और स्वरोजगार कर रहे हैं। 

संस्था के संयोजक जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र बनबसा निवासी कैलाश उदय  चन्द , जो मुम्बई में रहते हैं, उन्होंने बताया कि संस्था आगे चलकर पिछड़े पर्वतीय क्षेत्रों में इसी तरह के कार्य करेगी। इसी दिशा में संस्था ने इस साल कारगिल शहीद मुकेश जीना राजकीय इंटर कॉलेज दोगड़ा, नैनीताल में कंप्यूटर एवं स्मार्ट क्लास की स्थापना की है।

Tags :

जरूरी खबरें