Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: टनकपुर में कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा का जनसंपर्क लगातार जारी, कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की जनता से करी अपील

admin

Sat, Jan 11, 2025

टनकपुर । अब जैसे-जैसे नगर निकाय का चुनावी माहौल गरमाने के साथ मतदान का वक्त करीब आता जा रहा है वैसे ही उम्मीदवारों ने अपनी जीत के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। यहां आपको बता दें कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा का नगर के विभिन्न वार्डो में तूफ़ानी जनसम्पर्क लगातार जारी है। उन्होंनें अपने समर्थको के साथ  नयागोठ वार्ड नं 09, ज्याल फार्म और मस्जिद एरिया में सम्पर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की।

 कांग्रेस की उम्मीदवार हेमा वर्मा नें मीडिया को जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम लगातार सम्पर्क अभियान में है, इसके अलावा वो स्वयं जनता के दरबार में जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कर रहीं है। उन्होंनें कहा क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन प्राप्त हों रहा है। उन्होंनें बताया क्षेत्र की जनता नें कांग्रेस को विजयी बनाये जाने का भरोसा जताया है।

इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राम, भीम सिंह के अलावा गिरीश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Tags :

जरूरी खबरें