Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: पूर्णागिरि मेला: टनकपुर वार्ड नंबर 1 में खड़े किए गए वाहनों मे प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल से स्थानीय लोग परेशान, लोगों ने व्यवस्था में बदलाव किए जाने की प्रशासन से करी मांग

admin

Tue, May 28, 2024

टनकपुर/ पूर्णागिरि मेले के दौरान  यात्रियों को पूर्णागिरि धाम तक पहुंचाने के लिए नगर के वार्ड नंबर एक में खड़े किए गए वाहनों से स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  स्थानीय लोग तथा व्यापारी मेला संचालन कमेटी व प्रशासन से इस व्यवस्था में बदलाव किए जाने की कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन इस व्यवस्था को बदलने में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों में खासा नाराजगी दिखाई दे रही है।

स्थानीय व्यापारी अशोक अग्रवाल ने वार्ड नंबर एक में उनके प्रतिष्ठान के आगे खड़े किए गए वाहनों की फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है। व्यापारी राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस मार्ग में इन वाहनों को खड़े किए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। देर रात तक वाहन चालक प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करते हैं जिसके चलते स्थानीय लोग असमंजस की स्थिति में हैं। प्रेशर हॉर्न  के शोर शराबे से रात्रि के समय स्थानीय लोगों की नींद में भी खलल पड़ रहा है। क्षेत्र के व्यापारियों ने  प्रशासन से इस व्यवस्था में जल्द से जल्द बदलाव किये जाने की मांग की है।

आपको बता दे उत्तर भारत का सुविख्यात पूर्णागिरि धाम मेला में 27 मार्च से प्रारंभ हुआ है। प्रतिदिन हजारों की तादाद में यात्री दर्शन करने के लिए पूर्णागिरि धाम पहुंच रहे हैं। मेले के दौरान यात्रियों को टनकपुर से पूर्णागिरि धाम तक पहुंचाने के लिए उक्त वाहन मालिक वार्ड नंबर 1 में नैनीताल बैंक के आसपास से लेकर मेला क्षेत्र तक यात्रियों को ले जाने के लिए वाहनों को खडा करते है। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन ने मेले के दौरान वाहनों को खड़ा किए जाने की परमिशन तो दे दी है लेकिन यह नहीं देखा कि इससे आम जनमानस को कितनी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।  प्रशासन के द्वारा की गई इस व्यवस्था से स्थानीय लोग खासे परेशान से हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस व्यवस्था में बदलाव किए जाने की मांग की है। जब इस मामले में उप जिलाधिकारी आकाश जोशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 4 जून के बाद इस व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें