स्कूली बच्चों की सेहत से हो रहा खिलवाड़ : राइका टनकपुर में लगा गंदगी का अंबार, उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां विद्यालय प्रशासन मौन, तो सुनेगा कौन
Abid Hussain
Sat, Apr 26, 2025
टनकपुर /मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा टनकपुर में स्थित ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में सफाई के अभाव में गंदगी के अंबार लगे हुए है। विद्यालय परिसर और विद्यालय के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई है। गंदगी एवं मच्छरों के पनपने से संक्रमण होने का खतरा मंडरा रहा है। इस मामले में जिम्मेदारों के मुंह फेर लिए जाने से कहीं यह लापरवाही बच्चों पर भारी न पड़ जाए। 
यह बड़ा सवाल है। समस्या से जूझ रहे स्कूली बच्चों ने बताया कि गंदगी की वजह से मच्छर पनप रहे है। कालेज में काफी दिनों से सफाई नहीं कराई गई है। सफाई के अभाव में स्कूल चारों ओर से झाड़ियों से घिरा हुआ है गंदगी के अंबार लगे है। विद्यालय परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग गई है। विद्यालय परिसर में गंदगी होने के कारण संक्रमण होने का खतरा मंडरा रहा है। 
इसके अलावा विद्यालय में बच्चों को शीतल पेय के लिए लगाई गई मशीन 2 वर्ष पूर्व से खराब पड़ी हुई है। पढ़ रही भीषण गर्मी में उनको ठंडा पानी भी नहीं मिल रहा है। कई स्थानों पर कूड़ा पड़ा हुआ है और कूड़ेदान जर्जर हालत में है। आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को जिम्मेदार अधिकारी पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे देशों की तरह भारत को स्वच्छ भारत के रूप में देखना चाहते हैं। लेकिन विद्यालय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी इस विचारधारा के विपरीत नजर आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आखिर विद्यालय प्रशासन और जिले के जिम्मेदार अधिकारियो की कुंभ कुम्भकर्णीय नींद कब टूटती है। यह एक अहम सवाल है।
Tags :