Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर में शनिवार को रेलवे की तरफ से चलेगा बुलडोजर, कहां चलेगा रेलवे का बुलडोजर देखें खबर

admin

Fri, Oct 4, 2024

■■ कल शनिवार को वार्ड नं तीन और चार में होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

टनकपुर। टनकपुर में रेलवे की जमीन से कल शनिवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिसको लेकर रेलवे विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि रेलवे प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की अनुमति मिल गई है।

कल शनिवार को वार्ड तीन और चार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि टनकपुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत विकास योजना के तहत निर्माण कार्य निर्माणधीन हैं। यहां इन स्थानों पर अतिक्रमण के  चलते निर्माणधीन  कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही  है। बीते तीन रोज पूर्व एसडीएम आकाश जोशी, रेलवे चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाया था । आरपीएफ चौकी इंचार्ज  चंद्र प्रकाश ने बताया कि शनिवार को फिर से यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें