: मनिहार गोठ में सशस्त्र सीमा बल ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
admin
Mon, Sep 25, 2023
टनकपुर / 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सितारगंज की ओर से ग्राम पंचायत मनिहार गोठ मे मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। साथ ही लोगों से सीमा पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना एस एस बी को देने के लिए प्रेरित किया गया।

सोमवार को ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट चिकित्सा डॉक्टर वी वी सिंह के नेतृत्व में शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। डिप्टी कमांडेंट वी वी सिहं ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर एस एस बी सजग है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविरो का आयोजन कर लोगों को लाभवनतित किया जा रहा है ।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय लोग एस एस बी को जरूर दें, जिससे राष्ट्र विरोधी तत्वों से निपटा जा सके। शिविर के दौरान स्थानीय लोगों को तस्करी मादक वस्तुओं आदि के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान आयशा खातून प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद जमीर बिलाल हुसैन मो, उस्मान जावेद अली सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
Tags :