Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: एसडीओ मयंक भट्ट की टीम ने पूर्णागिरि क्षेत्र में विद्युत चोरी करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप

admin

Wed, Feb 19, 2025

■ पूर्णागिरि के तीन उपभोक्ताओं पर टनकपुर कोतवाली में हुआ विद्युत चोरी का मामला दर्ज

टनकपुर/ विद्युत चोरी के मामले में अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा समय-समय पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी विद्युत चोरी में अंकुश नहीं लग पा रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्णागिरि क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान कई लोगों को विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। विद्युत विभाग की टीम द्वारा किए गए औचक छापामार करवाई से पूर्णागिरि क्षेत्र के उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पूर्णागिरि क्षेत्र में तीन दुकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट से मिली जानकारी के अनुसार तीन उपभोक्ता मीटर से पहले ही केवल में कट मार के चोरी करते हुए पकड़े गए। श्री भट्ट ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए विद्युत उपभोक्ता राकेश, कृष्णानंद  कैलाश  के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में विद्युत चोरी का मामला पंजीकृत कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा छापामार कार्रवाई के दौरान जेई नरेंद्र श्रीवास्तव, लाइनमैन राजू, तोहीद उर्फ रिंकू आदि शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें