: टनकपुर में पर्यावरण दिवस पर किया गया गोष्ठी का आयोजन
admin
Wed, Jun 5, 2024
टनकपुर/ नंधौर वन्य जीव अभ्यारण शारदा रेंज के सभागार में बुधवार को पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता विजन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नवल किशोर तिवारी ने की, गोष्टी को संबोधित करते हुए वन क्षेत्र अधिकारी शारदा रेंज पूरन चंद जोशी ने पर्यावरण दिवस पर उपस्थित गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने हेतु घोषणा की थी। जिसका उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वायु व प्लास्टिक प्रदूषण आदि समस्याओं का निराकरण कराना है।

हम लोगों को आधुनिकता में भौतिकवादी सोच को दर किनार करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए धरातल पर कार्य करना चाहिए, पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित है। पेड़ पौधों से हम सभी को प्राण वायु प्राप्त होती है। पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। गोष्ठी में विजन पब्लिक स्कूल, विवेकानंद, सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्राओं द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आधारित पोस्टर बैनर तैयार किए गए। तथा भाषण व कविताओं का प्रस्तुतीकरण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवल किशोर तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी धर्मानंद पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, दि क्रिएशन अकादमी की फाउंडर सुषमा कुमार आदि के द्वारा कार्यक्रम में वनों की सुरक्षा तथा संवर्धन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने वन्य जीवन तथा पर्यावरण की सुरक्षा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कुशल सिंह राणा, नवीन चंद पंत, हंसा जोशी, सुंदर सिंह बोरा वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, सुरेंद्र सिंह बोरा, निर्मल चंद खुल्बे, मुकेश तडागी, मुनेश सिंह राणा, संतोष सिंह भंडारी, यशपाल सिंह, तृप्ति धुनियाल, माया, नेहा, रजनीश आर्य, विजयपाल, सूरज कोहली, अंकित राणा, धनी लाल, निकिता, ज्योति, आरती, प्रेम सिंह, रमेश योगेश जोशी, संतोष सिंह आदि वनकर्मी शामिल रहे।
Tags :