Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

भवदीप राउते सिविल जज सीनियर डिवीजन के निर्देशानुसार : राष्ट्रीय लोक अदालत में 62 वादों का निस्तारण कर 13 लाख से अधिक रुपए का किया गया सेटलमेंट

Abid Hussain

Sat, May 10, 2025

टनकपुर/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत की ओर से   न्यायालय परिसर टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी। जिसमें  बार संघ के अधिवक्ता, पीएलवी मित्र, पैनल अधिवक्ता व बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को भवदीप राउते सिविल जज सीनियर डिवीज़न के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में द्वितीय पीठ सिविल जज जूनियर डिवीज़न न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर के न्यायालय में कुल 62वादों का निस्तारण कर 13,34,838 रूपये का सेटलमेंट किया गया । इसके अलावा जिले के समस्त न्यायालयों के प्री-लिटिगेशन के अंतर्गत मनी रिकवरी के कुल 34वादों का निस्तारण कर 28,04,53 रूपये का सेटलमेंट किया गया ।

राष्ट्रीय लोक अदालत में टनकपुर तहसील के पी0 एल0 वी0(अधिकार मित्र)इज़हार अली, शमशाद बानो, अजय गुरुरानी, बिजेंद्र अग्रवाल, सोनी सिंह, दीपा देवी,किरण गहतोड़ी, बबिता पुनेठा, पूजा शर्मा, हरीश चंद्र गौड़, हरिप्रिया जोशी, सोनी जहाँ, रीता कन्नौजिया, प्रियंका पचौली सहित न्यायालय कर्मचारी बीना सिरोला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें