Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: श्री पूर्णागिरि तहसील प्रशासन की कार्रवाई से बकायेदारों में मचा हड़कंप, टनकपुर के दो लोगों के खिलाफ कुड़की के आदेश हुए जारी

admin

Fri, Nov 15, 2024

टनकपुर/ पूर्णागिरि  तहसील प्रशासन की कार्रवाई से बकायेदारो में हड़कंप मचा हुआ है। यहां चंपावत के टनकपुर में श्री पूर्णागिरि तहसील प्रशासन ने  वसूली अभियान तेज कर दिया है। अब दो बकायेदारों के खिलाफ कुड़की की कार्रवाई शुरू हो गई है।

  गुरुवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार बताया गया कि डीएम नवनीत पांडे के निर्देश अनुसार यहां तहसील प्रशासन ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम बकायेदारों की आरसी काटी जा रही है। और  बड़े बकायेदारो के खिलाफ कुड़की  की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिसके तहत 44 लख रुपए के बकायेदार मुकेश चंद्र पांडे पुत्र स्वर्गीय श्री हरिश्चंद्र चंद्र पांडे निवासी ग्राम पंचायत ज्ञानखेड़ा, वहीं, जोगा सिंह पुत्र श्री जोत सिंह  ग्राम पंचायत झालाकुड़ी तहसील श्री पूर्णागिरी टनकपुर चंपावत पर 29 लाख 74945 की देनदारी के चलते कार्यवाही करते हुए कुर्की के आदेश जारी किए गए हैं। एसडीएम आकाश जोशी ने कहा कि किसी भी बकायेदार को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें