: सीमा पर तैनात एसएसबी- जवानों को हरेला क्लब महिला विंग की बहनों ने बांधी राखी: देश की सुरक्षा का मांगा वचन••••
admin
Mon, Aug 19, 2024
रिपोर्ट 🎗🎗आबिद सिद्दीकी
टनकपुर भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान 24 घंटे खुली सरहद की निगरानी करते हैं। भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर सैनिकों को अपने बहन की कमी महसूस ना हो इसके लिए जिले की सीमावर्ती क्षेत्र की हरेला क्लब महिला विंग की महिलाओं ने जवानों को राखी बांधी, जिससे जवान त्योहार पर अपनों की कमी महसूस ना कर सके। और उनका मनोबल और अधिक सशक्त हो।

महिला विंग की मीडिया प्रभारी रिचा सुतेडी ने बताया कि रविवार को टनकपुर में हरेला क्लब महिला विंग की अध्यक्षा सुमन वर्मा की अध्यक्षता में बनबसा भारत नेपाल सीमा में स्थित सशस्त्र सीमा बल कैंप में महिला विंग की समस्त महिला सदस्यों के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त सदस्यों द्वारा जवानों को राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। एवम उनके द्वारा देश की रक्षा करने का वचन भी दिया गया। हरेला क्लब की बहनों द्वारा भाईयों सहित सीमा पर तैनात सीमा की रक्षा कर रही भाई समान बहनों को भी राखी बांधी। समस्त महिला विंग सदस्य फौजी भाइयों के लिए घर से ही कुमाऊनी पकवान जैसे पुए, बड़े, पूरी आलू के गुटके, फल, मिठाईयां इत्यादि ले गई थी। समस्त महिला सदस्यों द्वारा फौजी भाइयों को आशीर्वाद दिया।

सुशील कुमार इंस्पेक्टर एस एस बी , ने सीमावर्ती क्षेत्र की महिला विंग मे शामिल सभी बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमारे सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। देश के वीर सैनिक सरहद की सुरक्षा में अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर तैनात रहते हैं। जो रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं लौटते हैं। इस पहल के माध्यम से उन्होंने केवल परिवार से जुड़ाव का एहसास होता है। बल्कि उन्हें और ज्यादा आत्म विश्वास और जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

इस मौके पर एसआई शैलेन्द्र सिहं एसआई आरती एवम समस्त फौजी भाइयों द्वारा महिला विंग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। और ये भरोसा दिलाया गया की उनके समस्त भाई हर संभव देश की रक्षा करते रहेंगे। कार्यक्रम में महिला विंग की संरक्षिका गीता चंद, एमडीएम स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता चंद , सचिव पुष्पा मुरारी, उपसचिव हेमा जोशी,उपकोषाध्यक्ष पार्वती खर्कवाल,कोषाध्यक्ष गीता तिवारी ,प्रचार प्रसार मंत्री रेखा बिष्ट, सह प्रचार प्रसार मंत्री हेमलता गड़कोटी, लीला तिवारी ,रेनू चंद ,ममता चंद चंद्रकला पांडे, रेखा पांडे, हेमा वर्मा,नीरू बिष्ट, पुष्पा गड़कोटी ज्योत्सना खर्कवाल, भावना खर्कवाल, कल्पना जोशी, रेवती जुकरिया,नेहा पांडे, अनीता नैथानी, आदि उपस्थित थे
Tags :