Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: लोहाघाट पीजी कॉलेज में सम्पन्न हुआ छह दिवसीय रोजगार कौशल विकास प्रशिक्षण•••

admin

Sat, Sep 28, 2024

वरिष्ठ पत्रकार/ गणेश दत्त पांडे

लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे छह दिवसीय रोजगार कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन महिंद्रा संस्था के नांदी फाउंडेशन द्वारा किया गया कार्यक्रम की ट्रेनर मैडम डिंपल नरूला रही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मैडम प्रो.संगीता गुप्ता द्वारा किया गया प्रो.संगीता गुप्ता ने उच्च शिक्षा विभाग को इस कार्यक्रम का श्रेय देते हुए कहा की सरकार ने उत्तराखंड की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए यह बहुत उपयोगी एवम व्यक्तित्व को निखारने वाला कार्यकर्म बताया। इस कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका प्रो. अपराजिता ने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।ट्रेनर डिंपल मैडम ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की वे छात्राओं के मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी ।कार्यक्रम में डॉ. सोनली कार्तिकेय, डॉ. मीनाजोशी, डॉ.सोनाली कार्तिक, डॉ. मीना, डॉ. बीपी ओली एवम डॉ.पंकज टम्टा ने इस कार्यक्रम में अपने विचार रखें। इस कार्यकर्म का संचालन कु.अर्पिता द्वारा किया गया ।समस्त 45 छात्राएं एवम बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.ऐके दिवेदी, श्रीमति मीना मेहता उपस्थित रही।

Tags :

जरूरी खबरें