Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

दूरदर्शन रिले केंद्र टनकपुर : सामाजिक कार्यकर्ता की पहल रंग लाई, दूरदर्शन केंद्र को लीज पर दी गई भूमि खाली करनी होगी, कार्रवाई के दिए निर्देश

Abid Hussain

Mon, Apr 28, 2025

टनकपुर /1985 के दशक में केंद्रीय दूरदर्शन केंद्र विभाग को पालिका परिषद टनकपुर द्वारा लीज पर भूमि आवंटित की गई थी। लेकिन विगत कुछ  वर्षों से पालिका की ओर से लीज की अवधि को नहीं बढ़ाया गया है। अलबत्ता दूरदर्शन केंद्र को पालिका की भूमि को वापस करना होगा। अब सवाल यह उठता है आखिर दूरदर्शन केंद्र कहां और किस जगह पर स्थापित किया जाएगा। यह  सवाल पहेली बना हुआ हैं।

इस मामले में नगर के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सरन अग्रवाल ने जनहित को देखते हुए सीएम पोर्टल पर उक्त भूमि को खाली करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी।  श्री अग्रवाल  ने मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र मे बताया था कि 90 के दशक में पालिका द्वारा दूरदर्शन केंद्र टनकपुर को  10 वर्ष के लिए उक्त भूमि लीज पर आवंटित की थी।

किंतु समय अवधि पूर्ण होने के बावजूद भी केंद्रीय दूरदर्शन विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी तक इसको खाली नहीं किया गया।  पालिका  क्षेत्र का विस्तार होने तथा वाहन इत्यादि एवं स्वच्छ भारत क्रियाकलापों के संचालन हेतु  उक्त भूमि की पालिका प्रशासन को आवश्यकता पड़ रही है। उन्होंने इसका उपयोग जनहित में किए जाने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका द्वारा कार्यालय के पत्र संख्या 520 (2)   दिनांक 28 जनवरी 2022 के द्वारा निदेशक अभियंत्रिक दूरदर्शन केंद्र बरेली को उक्त पड़ी भूमि से निष्प्रयोज्य  छत्रियो को हटाते हुए नगर पालिका को वापस सौंपने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था। किंतु आज दिनांक तक  इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जिसके चलते यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। इस मामले में नगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सरन अग्रवाल ने बीती 28 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल में शिकायत दर्ज करवाते हुए उक्त भूमि को खाली करवाने की मांग की थी।  श्री अग्रवाल के पत्र का हवाला लेते हुए सीएम पोर्टल के ग्रेड वन अधिकारी ने केंद्रीय दूरदर्शन विभाग के आला अधिकारियों को भूमि वापस किए जाने के के लिए कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें