: होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र संसद का गठन, कीर्ति आजाद हेड बॉय, और रोजा परवीन हेड गर्ल
admin
Fri, Sep 6, 2024
आबिद सिद्दीकी
टनकपुर/ नगर क्षेत्र के होली ट्रीनिटी पब्लिक स्कूल में विद्यालय की गतिविधियों के क्रियान्वयन में सहयोग के लिए छात्र संगठन का गठन कर नवनिर्वाचित पदाधिकारी छात्राओं को कार्य तथा पद की शपथ दिलाई गई । शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में छात्र संसद का गठन किया गया

विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज सिंह ने बताया कि विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का संचालन छात्र संसद के तहत छात्रों के सहयोग द्वारा किया जाता है जिसके चलते छात्राओं को अलग-अलग दायित्व दिए जाने का प्रावधान है। छात्र संसद के तहत कृति आजाद को हेड बॉय और रोजा परवीन हेड गर्ल चुनी गई। स्कूल प्रबंधक जे. बी. सिंह ने बताया की प्रधानाचार्य नीरज सिंह की देखरेख में छात्र संसद का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी पुष्पा खत्री और विकास ठाकुर रहें।
हेड बाय और हेड गर्ल के अलावा कैबिनेट में छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां के साथ शामिल किया गया और उन्हें अपने काम के प्रति जिम्मेदारी निभाने और सभी बच्चों के साथ प्रेम से रहने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर अश्वनी सिंह ,सायरा सिंह, ने विभिन्न पदों पर चुने गए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है।
Tags :