: सूरज पुरी मां पूर्णागिरि बस यूनियन के सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत
admin
Tue, May 28, 2024
टनकपुर/ मां पूर्णागिरि बस यूनियन की नगर में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान बस यूनियन का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव से पहले वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मां पूर्णागिरि बस यूनियन की एक बैठक संपन्न हुई। नगर के एक प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में बस मालिकों की आपसी सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सूरज पुरी को चुना गया। उपाध्यक्ष पद में जगदीश गंगवार कोषाध्यक्ष पद पर मोहसिन अहमद सचिव पद पर हसीन सिद्दीकी संरक्षक पद पर शाहिद हुसैन सिद्दीकी और प्रकाश पांडे को मनोनीत किया गया।

मां पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार ने व समस्त वाहन स्वामियों ने मां पूर्णागिरि धाम में मेले के दौरान बसो के सही संचालन की कामना करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस मौके पर नफीस अहमद, अशोक कुमार, नसीम अहमद, मुकेश पाल, मुख्तियार अहमद, सलमान अंसारी सहित तमाम बस मालिक मौजूद रहे
Tags :