Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: 10 मार्च को होगा नगर उद्योग व्यापार मंडल टनकपुर का शपथ ग्रहण समारोह सभी तैयारियां पूर्ण

admin

Wed, Mar 6, 2024

रिपोर्ट / आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/ 10 मार्च को नगर उद्योग व्यापार मण्डल टनकपुर का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आज बुधवार को नगर के राजश्री होटल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नगर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। उद्योग व्यापार मण्डल के मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत सरन ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि विगत दिनों  नगर उद्योग व्यापार मण्डल के  चुनाव में नगर कार्यकारिणी का शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन सम्पन्न हो गया था। इसी क्रम में 10 मार्च ( रविवार) को दिन में 12 बजे से   नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह डिग्री कॉलेज रोड मिलन वाटिका में आयोजित किया जायेगा। बैठक में  चुनाव समिति के पदाधिकारी धर्मानंद पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, राजीव आर्या,  निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, वर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडे, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें