Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर: सिविल जज प्रियांशी नगरकोटी ने न्यायालय परिसर में साफ सफाई की अलख जगाते हुए लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

admin

Fri, Sep 20, 2024

टनकपुर/ उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के अनुपालन में बाह्य न्यायालय टनकपुर में स्वच्छता ही सेवा 2024 का राष्ट्रीय अभियान चलाए जाने के संदर्भ में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियांशी नगरकोटी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए न्यायालय परिसर में साफ-सफाई की अलख जगाते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि हम जिस स्थान पर रहते हैं या काम करते हैं। उस जगह को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी हमारी भी बनती है। स्वच्छ वातावरण से जहां मानसिकता का विकास होता है। वहीं बीमारी भी दूर रहती हैं। हमें स्वच्छता के महत्व को समझते हुए आने वाली युवा पीढ़ी को इसकी सीख देनी चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने न्यायालय में कार्यरत समस्त कर्मचारीगण तथा श्री पूर्णागिरी टनकपुर  बार संघ के अधिवक्ताओ एवं क्षेत्र के समस्त पैरा लीगल वालंटियर से सुबह 9:30 बजे से 10:00 बजे तक तथा शाम 4:30 बजे 5:00 बजे तक न्यायालय परिसर एवं आसपास की सफाई अभियान को सफल बनाने की अपील की है। तथा उन्होंने क्षेत्र के  पैरा लीगल वॉलिंटियरो को इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश दिए । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मे न्यायालय के समस्त कर्मचारीयो ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

Tags :

जरूरी खबरें