Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर: पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने किया अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण, कार्मिकों का सम्मेलन कर जानी समस्याएं

admin

Wed, Oct 16, 2024

टनकपुर/ पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, के द्वारा बुधवार को अग्निशमन केन्द्र टनकपुर का  निरीक्षण किया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार  सीओ शिवराज सिंह राणा, ने अग्निशमन केन्द्र टनकपुर का निरीक्षण के दौरान  अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। साथ  ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, फायर स्टेशन परिसर, बैरिक, वाहन, आपदा उपकरण, प्रशासनिक भवन, स्टोर, भोजनालय आदि का  भी निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रभारी अग्निशमन केन्द्र टनकपुर को आपदा / अग्निशमन उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने, त्यौहारी सीजन के दौरान अग्निशमन टीमों को तैयारी की दशा मे रहने नियमित रूप से कार्यालय परिसर की साफ सफाई कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्यायें जानी गयी,किसी के द्वारा कोई समस्या होना नहीं बताया गया।सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्य को पूर्ण ईमानदारी एवं लगन से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें