: टनकपुर: निलंबन वापसी की मांग को लेकर एआरटीओ कार्यालय में कार्मिकों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन
admin
Thu, Aug 8, 2024
रिपोर्ट✍️✍️✍️ आबिद सिद्दीकी टनकपुर
■■ कर्मचारियो की हड़ताल से काम प्रभावित विभाग को नुकसान
टनकपुर/ रुद्रप्रयाग में परिवहन निगम के कर्मचारियों के निलंबन को वापस न लिए जाने से नाराज मिनिस्टीरियल कर्मचारी मंगलवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने आरटीओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। मांग पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निगम के कर्मचारी विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले प्रदेश में पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों पर निलंबन जैसी कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारियों ने मांग उठाई कि अधिकारियों को अपने आश्वासन के अनुरूप उनकी मांग पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर्मचारियों को शीघ्र बहाल करना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो संगठन के सभी सदस्य प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन शुरु कर देंगे। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ एवं पवर्तन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग शाखा टनकपुर/ चंपावत के दोनों संगठनों के जनपद अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे एवं आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्मिकों द्वारा आज तीसरे दिन संभागीय कार्यालय टनकपुर में भी धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया गया।

शाखा अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट द्वारा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों द्वारा विषम परिस्थितियों में 400 से 500 किलोमीटर चंपावत पिथौरागढ़ से जाकर कर्मियों द्वारा चार धाम यात्रा ड्यूटी पर प्रातः 4:00 से रात्रि 10:00 तक की जाती है। जिसमें कार्मिक को मनोबल बढ़ाने की बजाय निर्दोष कार्मिकों का निलंबन किया जाता है जो अनुचित है। इस दौरान रोहित कुमार ने भी रोष प्रकट करते हुए कहा की बिना किसी ठोस आधार के निलंबित किया जाना अच्छी बात नहीं है। धरने में बैठने वालों में भगवान सिंह, रमेश चंद तिवारी, जगदीश चंद्र भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट, अरविंद भरत, गुलाब सिंह, राजेंद्र प्रसाद, बबीता बोहरा, सोनिया नेगी आदि कर्मचारी शामिल रहे।
. ■■ टनकपुर मेंसंभागीय परिवहन कार्यालय के सभी कार्य ठप:
■■ संभागीय परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों के पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाने से लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं. कार्यालय के अधिकारी का कहना है कि दूर-दूर से लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, रोड टैक्स जमा करने, गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचते हैं. हर दिन करीब 150 लोग आते हैं. लेकिन कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण कोई कार्य नहीं हो पा रहा है।
Tags :