: टनकपुर: नगर पालिका परिषद ने रेलवे परिसर सहित कई वार्डों में साफ- सफाई के लिए चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छ भारत का दिया संदेश
admin
Sat, Mar 29, 2025
टनकपुर/ नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा रेलवे परिसर में पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर से सफाई अभियान चलाते हुये वार्ड नंबर 3 एवं 4 सहित स्टेशन चौक, मे सफाई करते हुये लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

इस दौरान कीटनाशक दवाइयां व चूने का छिड़काव करवा कर नागरिकों को जागरूक किया गया। अभियान में अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि पूर्णागिरि मेला चरम सीमा पर संचालित है। जिसके मध्य नजर स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे परिसर के आसपास सहित कई अन्य वार्डो में स्वच्छ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ परिसर, स्वच्छ आहार, स्वच्छ नीर, कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सपना था कि भारत एक स्वच्छ देश बने और इसी सपने को साकार करने के लिये देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक अभियान चलाया जिसको स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत का नाम दिया। हम लोगों को यह प्रण लेना चाहिये कि हम लोग स्वच्छ भारत बनाने में सहयोग करें। बताया कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिये सफाई अतिआवश्यक है। इस मौके पर पालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, पर्यावरण पर्यवेक्षक राम रतन, राकेश कुमार, उर्मिला देवी, केपीएस इंचार्ज अनुराग दुबे सहित अन्य स्वच्छ कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags :