Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर: गुनाहों से तौबा, इबादत में गुजरी शबे बरात जगमग हुई मस्जिद चला दुआओं का सिलसिला अकीदतमंदो की आमद से मस्जिदे रही गुलजार

admin

Sun, Feb 25, 2024

रिपोर्ट [आबिद सिद्दीकी]

टनकपुर /, तमाम रातों में अफजल शबे बारात पर इबादत और तिलावत का सिलसिला जारी रहा। घरों में फातिहा हुई। महफिल-ए-मिलाद सजी। इशां की नमाज के बाद मुस्लिम बाहुल्य मुहल्ले और गांवों का माहौल रूहानी हो गया। रात भर इबादत और तिलावत का दौर चला। अकीदतमंदों की आमद से मस्जिदें गुलजार रहीं।

   मनिहारगोठ जमा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अंसार अहमद ने बताया कि  इस्लामिक कैलेंडर के आठवें महीने-शाबान में शबे बरात मनाई जाती हैं। इस रात को तमाम रातों में अफजल माना जाता है। रविवार को शबे बारात को लेकर मुस्लिम गांव और मोहल्लों में साफ-सफाई का विशेष अभियान चला। शहर व ग्रामीण क्षेत्र  में शबे बारात इबादत और दुआओं के साथ मनाई गई। 

शहर की  जामा मस्जिद  हर साल की तरह रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठी। मेले जैसा माहौल रहा। बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे दुआएं की।  उधर, त्योहार के मद्देनजर नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला। इसी तरह अन्य गांवों में भी साफ-सफाई की गई।  कब्रिस्तान जाकर अपने बुजुर्गों की मगफिरत की दुआएं कीं। मस्जिद कमेटी के सदर शफीकुर्ररहमान ने कहा कि इस रात का आला मुकाम है। रात भर इबादत और तिलावत करके, दुआएं मांगी जाती हैं। शबे बारात को लेकर पहले ही उलमा के साथ बैठक की जा चुकी है। अदब और एहतराम के साथ इसे मनाया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें