Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: टनकपुर पुलिस को मिली भारी सफलता, 811 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए दो अभियुक्त को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

admin

Sun, Mar 9, 2025

टनकपुर/ जनपद चंपावत में  मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है। टनकपुर कोतवाली पुलिस ने टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत मोटरसाइकिल डिस्कवर रजि0 नं0 UK03A-1778 में कुल 811 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए 02  अभियुक्त गिरफ्तार किया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक  चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।उक्त के क्रम में रविवार को जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा  चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में किरोडा पुल के पास मुख्य सड़क पर सघन चैकिंग अभियान  के दौरान मोटरसाइकिल डिस्कवर रजि0 नं0 UK03A1778 में कुल 811 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए 02  अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। 

     गिरफ्तार अभि0गण गोविंद सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी गगशिर थाना टनकपुर उम्र  41वर्ष तेज सिंह पुत्र मानसिंह निवासी चौकी ठुलीगाढ़ थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 32 वर्ष 

 के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-26/2025  धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।  पुलिस टीम मे व0 उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर, हे0कानि0 कमल कुमार, हेड कांस्टेबल लालबाबू, नासिर                  देवराज सिंह पुलिसकर्मी शामिल थे।

Tags :

जरूरी खबरें