Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: टनकपुर में क्रिसमस का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को दी क्रिसमस की बधाई

admin

Mon, Dec 25, 2023

रिपोर्ट आबिद सिद्दकी

■क्रिसमस पर गिरिजाघरों में रही जिंगल बेल-जिंगल बेल की गूंज

■प्रभु यीशु के जन्म दिन की खुशी में जलाईं गयीं मोमबत्तियां

■चर्च में एक दूसरे के गले लगकर दी गईं बधाइयां

■रात में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को बांटे उपहार 

टनकपुर: क्रिसमस पर गिरिजाघरों में जिंगल बेल-जिंगल बेल की गूंज रही। चर्च में युवाओं ने खुशी में कैरोल गीत गाए।  मैथोडिस्ट चर्च में पादरी ई. एम. पॉल ने कहा कि प्रभु यीशु धरती पर अमन, शांति और मोहब्बतों का पैगाम लेकर आए और प्रभु यीशु ने खुद स्लीब पर चढ़कर मानव जाति के पापों के प्रायश्चित की बलि दी। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। 

हाईवे स्थित मैथोडिस्ट चर्च और सेंट फ्रांसिस गिरिजाघरों में सुबह से प्रार्थनाओं का सिलसिला शुरु हो गया। मैथोडिस्ट चर्च में सोमवार को सुबह 10 बजे से खुशी के गीत गाए गए इसके बाद हुई सरमन में पादरी ई एम पॉल ने कहा कि प्रभु यीशु तीन बार मुर्दो के बीच से जिंदा हो उठे। उन्होंने मानव जाति की भलाई के लिए जीवन अर्पण कर दिया। कहा कि हमें लोगों से प्रेम करना चाहिए उनके दुख दर्द को दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।  देश में अमन शांति एवं समस्त मानव जाति के मोक्ष के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि हमें आपस में प्रेम से रहना चाहिए

यही प्रभु यीशु का संदेश है। प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने से जीवन में कभी कष्ट नहीं आ सकते। प्रभु यीशु ने गरीबों और बीमारों से स्नेह और प्रेम का बर्ताव करने का संदेश दिया है। इस संदेश पर दुनिया के हर इंसान को अमल करने की जरूरत है फिर दुनिया से नफरत हमेशा के लिए मिट जाएगी। इस अवसर पर चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में कैरोल गीत भी गाए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार हर्षवर्धन सिंह रावत अनिल पैट्रिक मीनाक्षी पैट्रिक गुलाब सिंह जी बी सिंह अश्विनी सिंह सायरा सहित तमाम मसीह समाज के लोग मौजूद रहे। 

सेंटा क्लॉज ने बच्चों को बांटे उपहार

क्रिसमस पर आधी रात को सेंटा क्लॉज आए और बच्चों को खुशियों की पोटली देकर चले गए। गिफ्ट स्टोर्स पर कैंडल, क्रिसमस ट्री, गुब्बारे और दूसरे सजावटी सामान भी जमकर खरीदे गए। मसीह समाज के लोगों द्वारा अपने-अपने घरों में क्रिसमस ट्री रखकर उसकी विशेष सजावट की और घरों पर ही यीशु जन्म की खुशियां मनाईं।

Tags :

जरूरी खबरें