Mon 04 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: बीमारी का इलाज कराने गया व्यक्ति, कफन में लिपट कर आया घर, परिजनो में शोक की लहर, अन्य घायलों का किया जा रहा उपचार

admin

Sat, Nov 2, 2024

लोहाघाट। पाटी के भुम्वाडीं गांव के 55 वर्षीय महेश राम अपने बेटे व पत्नी के साथ उपचार के लिए घर से निकले थे। लेकिन जब महेश राम घर लौटे तो उनका शरीर कफन में लिपटा हुआ था। अस्पताल जाने से पूर्व देवखुरा गांव में उनकी मैक्स यूके 03 टीए 0150 जिसमें चालक पंकज समेत दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। महेश राम को भी गंभीर चोट आई थी जिसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड दिया। मैक्स में कुल एक दर्जन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद एवं आपात सेवा के जरिए सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय में दाखिल किया गया। घायलों का उपचार कर रहे हैं डॉ अजीम के अनुसार महेश राम की मृत्यु पहले ही हो गई थी जबकि चालक व अन्य दो महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। शेष घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही लोहाघाट थाने के एसआई चेतन रावत दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने महेश राम के शव को कब्जे में लेकर पंन्चनामा भरने के साथ पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दीपावली पर्व के दौरान हुई दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ी हुई है।

Tags :

जरूरी खबरें