Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर में उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को प्रांतीय अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

admin

Sun, Mar 10, 2024

टनकपुर/ नगर उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हर्षोल्लास से हुआ। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही सहभोज का आयोजन किया गया।

शहर के उत्सव गार्डन में हुए कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडेय, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ने  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के लोग व्यापारियों के हित में काम करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में  व्यापारियों के हित में कार्य करने की बात कही। उन्होंने नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सभी व्यापारियों की आपातकालीन सुविधा के लिए  आवश्यक मोबाइल नंबर 8979406573 जारी किया है। ताकि क्षेत्र के समस्त व्यापारी किसी भी समय संपर्क कर सकें। उन्होंने कहा की आर्थिक परेशानी से जूझ रहे  व्यापारियों के लिए आपातकाल कोष की स्थापना करने, व्यापारियों के  जीएसटी संबंधित मामलों का समाधान करने इसके अलावा व्यापारियों के लिए फूड लाइसेंस हेतु कैंप आयोजित करवाने की बात कही। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने भी कार्यक्रम में संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी व संचालन भगवत सरन, संजय अग्रवाल मगन बिहारी ने किया। इस मौके पर चुनाव समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मानंद पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, राजीव आर्य, प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, रोहताश अग्रवाल, गुरुचरण लाल शर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, राजेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, हाजी मकसूद अली, संजय गर्ग, नितिन गुप्ता, अमित खन्ना, नीरज सिंह, अनुराग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुनील सरनअग्रवाल, मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी, अतुल शारदा, मोनू अग्रवाल, सिंपी सिंह गांधी, श्री ब्रह्मदेव बाजार व्यवस्थापक समिति के  अध्यक्ष मोहन देव पन्त,  उपाध्यक्ष शंकर बिष्ट, सचिव यगराज जोशी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें