Wed 26 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: टनकपुर के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल घोषित विशेष स्थान लाने वालों बच्चों को किया गया सम्मानित

admin

Tue, Apr 2, 2024

टनकपुर/ पैरामाउंट पब्लिक स्कूल  में  वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान प्रबंधतंत्र की ओर से परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कारों का वितरण किया गया। 

प्राप्त समाचार के अनुसार टनकपुर नगर के ककराली गेट  में स्थित पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में घोषित हुए परीक्षा परिणाम में तमाम बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।   कक्षा नर्सरी की छात्रा रियाशीं, कक्षा एलकेजी के छात्र शौर्य तथा यूकेजी में मोहम्मद अजान  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं कक्षा एक के छात्र तनमय कक्षा 2 के छात्र लोकेश प्रतिष्ठा, कक्षा 3 में मोहित चौड़ाकोटी, कक्षा 4 में संजना और ऋषभ, कक्षा 5 में आराध्या, कक्षा 6 में योगिता, कक्षा 7 कि शिवानी जोशी, तथा कक्षा 8 की भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 1 के छात्र तनमय विद्यालय टॉपर रहे। प्रबंधतंत्र की ओर से मेधावियों को पुरस्कारों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र जोशी  ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जोशी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि हमें सभी वर्ग के बच्चों को जागरूक करने के साथ ही शिक्षित करना चाहिए। ताकि वह शिक्षित होकर समाज और देश में नाम रोशन कर सकें।  इस मौके पर विद्यालय स्टॉफ तथा अभिभावक मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें