Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: टनकपुर में लगने वाला जाम लोगों को कर रहा परेशान, संबंधित जिम्मेदार बने मौन, तो सुनेगा कौन

admin

Mon, Oct 28, 2024

■■वार्निंग वॉक पर घूमने आए वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र चंद्र देवा ने जाम को खुलवाने का किया प्रयास ■■

टनकपुर / जाम लगने से शहर के लोग परेशान है। जाम लगने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पुलिस भी जाम लगने की स्थिति में नदारद दिखाई देती है। रविवार को राजाराम चौराहे से लेकर रोडवेज स्टेशन तक  जाम लग गया। बता दें यह जाम की अभी कोई नई बात नहीं है यहां इस सड़क पर प्रतिदिन इसी तरह जाम लग जाता है

जिसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों एवं पैदल चलने वाले राजगीरों को होती है। लोगों का कहना था कि अब तो जाम लगने से परेशानी बढती जा रही है ओर जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाएं हुए है।

जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कई बार अभियान चलाए गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सुरेश भट्ट, मुकेश कुमार, सलीम, इमरान ने बताया कि कई वाहन चालक सड़कों के किनारों पर वाहन खड़ा करते है। जिससे यहां प्रतिदिन जाम लग जाता है। और सुबह तड़के रोडवेज की बसें भी सड़क के किनारे खड़ी कर दी जाती हैं जिससे रोडवेज स्टेशन मार्ग में आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है आज सुबह नगर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र चंद्र देवा के द्वारा बममुश्किल जाम को खुलवाने का प्रयास किया गया।

अतिक्रमण के कारण भी पैदल चलना भी कठिन हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका ईओ का कहना है कि शहर में सड़कों के किनारे अतिक्रमण न करने के लिए जागरूक किया जाता है। अभियान चलाकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा का कहना है कि पुलिस सजग है। अभियान चलाकर सड़कों के किनारे खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें