: टनकपुर में श्रम विभाग द्वारा बाटीं जा रही टूल किट न मिलने से रोती हुई महिला का वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल, क्षेत्र में बना खासा चर्चा का विषय
admin
Wed, Jun 12, 2024
टनकपुर (चंपावत)। श्रम विभाग में क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को इस समय फावड़ा बेलचा आदि सामग्री वितरण की जा रही है। लाभार्थी अलसुबह ही लाइन में लग रहे हैं। आज बुधवार को भी बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों का श्रम प्रवर्तन कार्यालय में जमावड़ा लग गया। सुबह 6:00 से 8 घंटे तक लाइन में लगने के बाद सामान न मिलने से क्षेत्र की एक श्रमिक महिला भड़क उठी।
बताया जा रहा है कि 8 घंटे तक लाइन में लगने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की महिला को सामग्री ना मिलने से वह भड़क उठी, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया, महिला को सामग्री ना मिलने पर वीडियो में वह चीख- चीख़ कर रोती हुई दिखाई दे रही है। पीड़ित महिला ने श्रम विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। मामले की जानकारी लेने के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इधर महिला का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
Tags :