: सैलानीगोठ आंगनबाड़ी केंद्र में सांप घुस जाने से मचा हड़कंप, सूचना मिलने पर वन कर्मी ने रेस्क्यू कर पकड़ा••
admin
Sun, Jul 21, 2024
■■ पूर्व सैनिक की सूझबूझ के चलते बड़ी घटना होने से टली
■■ क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से वनवाचर को सम्मानित करने की करी मांग
टनकपुर/ आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में काले रंग का सांप (नाग) घुस जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, गनीमत रही की इस वक्त आंगनबाड़ी केंद्र में कोई भी मौजूद नहीं था। जिसके चलते बड़ी घटना होते-होते टल गई।

बताया जा रहा है कि सैलानीगोठ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रात्रि करीब 10:00 बजे 3 फीट लंबा काला (नाग) सापं कमरे में घुस गया। आंगनबाड़ी केंद्र मे बने कमरे में जाते हुए सांप को पूर्व सैनिक उमेश राय ने देखा। तो उन्होंने सूजभूज का परिचय देते हुए पहले तो सांप को भगाने की कोशिश की, लेकिन जब सांप बाहर नहीं निकला तो उन्होंने वन वाचर अहमद हुसैन को फोन पर सांप होने की सूचना दी।
सूचना मिलने के उपरांत वन वाचर अहमद हुसैन आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। और उन्होंने सांप को छड़ी स्टिक के माध्यम से रेस्क्यू कर पकड़ लिया। वन वाचर अहमद हुसैन ने बताया कि पकड़ा गया सांप 3 फीट लंबा है और काला नाग है। ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में प्रतिदिन लगभग 20 बच्चे पढ़ने आते हैं। लेकिन पूर्व सैनिक की सूझबूझ से घटना होते होते टल गई । क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सूजभूज का परिचय देने पर पूर्व सैनिक उमेश राय की भूरि भूरि प्रशंसा की है। आपको बता दें क्षेत्र में आए दिन कई जहरीले सांप स्थानीय लोगों के घरों में घुस जाते हैं। जिसके चलते घरों के अंदर सांप आ जाने से ग्रामीणों में भय बना रहता है। लेकिन ग्रामीणो की सूचना मिलने पर वन वाचर अहमद हुसैन मौके पर तुरंत पहुंच जाते हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने अब तक कई जहरीले सांपो को पकड़कर लोगों की जान बचाई है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने वन वाचर अहमद हुसैन को वन विभाग के अधिकारियों से सम्मानित किए जाने की मांग की है।
Tags :