Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: सहयोग फाऊंडेशन के सौजन्य से बनबसा में आयोजित तीन दिवसीय अगरबत्ती व धूप निर्माण कार्यशाला का हुआ समापन

admin

Mon, Sep 9, 2024

बनबसा/ सहयोग फ़ाउंडेशन, खटीमा  के सौजन्य से ग्राम पंचायत देवीपुरा- मझगाँव में महिलाओं के समूह को अगरबत्ती बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

 सोमवार को शिव मंदिर धनुष पुल  के परिसर में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा प्रायोजित इस कार्यशाला का उदघाटन मुख्य अतिथि हल्द्वानी से आमंत्रित शिक्षाविद एन ठाकुर द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान दीपक चंद ने की।

कार्यशाला संयोजक निर्मल न्योलिया द्वारा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मुख रखते हुए कहा कि पारंपरिक स्वदेशी ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच एक समन्वय स्थापित  करने हेतु सीमांत क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं में ऐसे कौशल विकसित करने की जरूरत है, जिससे वह अपने परिवेश में उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर बहुमूल्य जैविक उत्पाद तैयार कर सकते हैं। इस कार्य के लिए अपने खेती आधारित जीवन शैली के मध्य उन्हें घर छोड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आमदनी बढने से जीवन खुशहाल हो सकेगा।  

सहयोग फ़ाउंडेशन के तकनीकी सलाहकार विपुल भट्ट ने प्रशिक्षित महिलाओं को भविष्य में इस कार्यक्रम से जुड़कर उत्पाद तैयार करने में पहल करने की अपील की जिन उत्पादों को फ़ाउंडेशन द्वारा सरस मेलों तक ले जाया जा सके।  

मुख्य प्रशिक्षक राधा पाण्डेय, सुंदरम स्वयं सहायता समूह जवाहर नगर नगला, पंत नगर द्वारा 06 सत्रों में अगरबत्ती निर्माण हेतु सामग्री का चयन, मापन, मिश्रण तैयार करना, मिश्रण से अगरबत्ती और धूप तैयार करवाया। महिलाओं ने बड़े  उत्साह के साथ तीन समूहों में अगल अलग उत्पाद करना सीखा। सीमैप फार्म नगला से प्राप्त लेमनग्रास की तीन प्रजातियों के तेल का इस्तेमाल मच्चर भगाने वाली धूप व अगरबत्ती बनाने में किया गया। समापन सत्र में कार्यशाला की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सहयोग फ़ाउंडेशन की अध्यक्षा अंजु भट्ट ने यूकास्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत का आभार व्यक्त किया और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने के लिए देवीपुरा स्वयं सहायता समूह की ग्रुप लीडर राधा चंद को सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत के कई सदस्य तथा प्रोजेक्ट ब्योंड एडुकेशन के सदस्य शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें