: टनकपुर में व्यापारियों एवं सामाजिक लोगों ने होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया
admin
Sun, Mar 16, 2025
■■ लकी ड्रा के माध्यम से विजयी प्रतिभागी वरिष्ठ व्यवसायी मनोहर स्वरूप गुप्ता को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
टनकपुर/ नगर क्षेत्र में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। श्याम प्रेमी मयंक गर्ग के नेतृत्व में नगर व्यापारियों के मध्य होली मिलन कार्यक्रम खन्ना चौराहे पर किया गया , जिसमें सभी व्यापारियों एवं सामाजिक लोगों ने आपस में गले लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

और अपनी संस्कृति, भाईचारे को बढ़ावा दिया। होली मिलन कार्यक्रम में सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था होलिकोत्सव ग्रुप द्वारा की गई । सभी व्यापारियों के मध्य एक लकी ड्रॉ करवाया गया जिसमें " गुप्ता रेडियो " के मालिक मनोहर स्वरूप गुप्ता विजई हुए, उनको गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर होली मिलन समारोह का लुफ्त उठाया। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान विपिन वर्मा जी ( नगर पालिका अध्यक्ष) रोहिताश अग्रवाल, गुरुचरण लाल शर्मा, राकेश गर्ग , दीन दयाल अग्रवाल , नरेश गर्ग , वैभव अग्रवाल, अजय अग्रवाल , अमित खन्ना, राकेश अग्रवाल , एकांश अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, दीपक शारदा, आलोक अग्रवाल, संजय गर्ग, गिरीश वर्मा, भुवन जोशी आदि शामिल रहे।
Tags :