Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर राजवीर की याद में किया गया वृक्षारोपण

admin

Thu, Aug 8, 2024

टनकपुर/  जिये पहाड़ सिटीजन समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी के द्वारा संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में  राजवीर सिंह नेत्र परिक्षण अधिकारी की याद में अस्पताल प्रांगण में आंवला व अमरूद आदि पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया। 

 आपको बता दें नेत्र परीक्षण अधिकारी राजवीर सिंह का बीती 28 जुलाई को हृदयघात के चलते निधन हो गया था। उन्हीं की याद में आज संयुक्त अस्पताल में वृक्षारोपण किया गया। जिए पहाड़ सिटीजन समिति के जिला समन्वयक श्री चौधरी ने बताया कि राजवीर सिंह  बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे।

वो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे। टनकपुर शहर में  जितने भी आंखों के कैम्प आयोजित किए गए उन सभी कैम्पों में इनकी अहम भूमिका रहती थी। इस मौके पर  घनश्याम तिवारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,  दीप्ति जोशी आई सर्जन, डाक्टर विनोद जोशी हड्डी विशेषज्ञ,  महेश भट्ट सीनियर फार्मासिस्ट, राकेश पाल नेत्र  परिक्षण अधिकारी, धर्मवीर सिंह, जीवन सिंह, दीपक सिंह, गौरव साह आदि  उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें