Mon 04 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: पिकअप और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत में दो महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल

admin

Sun, Oct 27, 2024

लोहाघाट ( चंपावत): शनिवार शाम को  ड्यूटी समाप्त होने पर स्कूटी वाहन से  घर को जा रही दो महिला होमगार्ड की  आरामशीन व पाटन पुल के बीच में सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो जाने से दोनों महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर बीना मेलकानी के द्वारा दोनों घायल महिला होमगार्ड का उपचार किया गया। डॉक्टर बीना ने बताया पूजा कालाकोटी को काफी गंभीर चोटे लगी है। उन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया है। तथा दूसरी महिला होमगार्ड अनीता तिस्सला की हालात ठीक है। जिनको उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। घायलों का उपचार करने में वार्ड बॉय विक्रम व भास्कर गडकोटी के द्वारा सहयोग किया गया। वही दुर्घटना में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया महिला होमगार्ड काफी तेज गति से स्कूटी चला रही थी तथा गलत दिशा से आ रही थी जिस कारण यह दुर्घटना हुई  सूचना पर लोहाघाट पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया।

Tags :

जरूरी खबरें