Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: गढ़मुक्तेश्वर से केदारनाथ को पैदल रवाना हुए दो युवा तीर्थ यात्री लोहाघाट में युवाओं का हुआ जोरदार स्वागत

admin

Fri, Oct 4, 2024

■■ एक हजार किलोमीटर की करेंगे कठिन पैदल यात्रा

(गणेश दत्त पांडे) लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती डुंगराबोरा क्षेत्र के दो युवा प्रथम नवरात्र पर बाबा केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा पर निकले जिनका लोहाघाट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया युवा दीपक सिंह व ध्रुव बोहरा ने बताया यात्रा को उन्होंने आज सुबह क्षेत्र के प्रसिद्ध महाकाली व लोहावती नदी के संगम गढ़मुक्तेश्वर धाम से शुरू किया युवाओं ने बताया वह भोलेनाथ के भक्त हैं और उन्हीं की प्रेरणा से इस कठिन यात्रा को कर रहे हैं भोलेनाथ के आशीर्वाद से उनकी यह यात्रा जरूर सफल होगी वही लोहाघाट पहुंचने पर क्षेत्र के समाज सेवी प्रहलाद सिंह मेहता, बादल पुनेठा, विपिन गोरखा ,सूरज सार्की आदि ने उनका स्वागत किया तथा इस कठिन यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए सहयोग दिया उन्होंने कहा दोनों युवा क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है लोहाघाट से दोनों युवा भोले के जयकारे लगाते हुए आगे को रवाना हुए युवाओं ने बताया आज वह घाट तक यात्रा करेंगे युवाओं ने आज लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है मालूम हो लोहाघाट क्षेत्र से केदारनाथ की दूरी लगभग 500 किलोमीटर है कुल मिलाकर युवा केदारनाथ जाने और आने में लगभग एक हजार किलोमीटर की कठिन यात्रा करेंगे यात्रा को लेकर युवाओं में काफी जोश है

Tags :

जरूरी खबरें