Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत, पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका में चलाया गया जन- जागरूकता अभियान

admin

Thu, Aug 8, 2024

टनकपुर/ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी   उत्तराखंड सरकार के निर्देशानुसार नवनीत पांडे जिलाधिकारी एवं आकाश जोशी उप जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में भूपेंद्र प्रकाश जोशी अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन परियोजना के तहत सृष्टि सामाजिक विकास संस्था देहरादून के द्वारा नगर के पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका स्कूल में बुधवार को जन जागरूकता अभियान चलाया गया।  जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य शांति भट्ट सहित समस्त शिक्षक व शिक्षाएं मौजूद रहे।

  आयोजित स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत श्रष्टि संस्था के अध्यक्ष आर के मिश्रा द्वारा  स्कूली बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। बताया कि बच्चे अपने घर के आसपास साफ सफाई रखें। कूड़ा करकट न फेंके। साफ-सुथरे कपड़े पहनकर ही स्कूल आएं। उन्होंने बच्चों को साफ सफाई एवं सूखा हुआ गीला कूड़ा का पृथ्कीकरण कैसे और क्यों करना चाहिए संबंधित जानकारी दी। प्रधानाचार्य शांति भट्ट  ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों को सफाई के लिए जागरूक करके बीमारियों को कम किया जा सकता है।

बच्चों के जरिए उनके अभिभावकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सकता है। बीमारियों का सबसे बड़ा कारण गंदगी है। उन्होंने सभी बच्चों से नियमित सफाई करने, नाखून ज्यादा बड़े न रखने की सलाह दी। उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों को अपने-अपने घर से ही इसकी शुरुआत करने तथा बच्चों को अपने-अपने घरों में स्वच्छता एवं साफ- सफाई संबंधी एक जागरूकता पोस्टर या स्लोगन तैयार कर अपने-अपने घरों में टांगने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चों को सम्मानित भी किया गया।  इस मौके पर पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, प्रिया बिष्ट, अनुराधा यादव, स्कूल की शिक्षिकाएं रेखा पांडे, आरती भारती, तारा मेहरा ,आशा बिष्ट, विनय पाठक, हरीश पंत, सोनिया गडकोटी, पार्वती बिष्ट सहित विद्यालय कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें