Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

admin

Tue, Sep 17, 2024

टनकपुर / भारत नेपाल सीमा पर स्थित 57वीं बटालियन एसएसबी द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीमांत क्षेत्रो में बढ़ चढ़कर पौधारोपण कर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया

  प्राप्त समाचार के अनुसार मनोहर लाल, कमान्डेंट 57 बटालियन एस.एस. बी. के निर्देशनुसार, 57वीं बटालियन एसएसबी के द्वारा  स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्र में स्वच्छता और हरियाली का संदेश फैलाना है।

कमांडेड मनोहर लाल ने सभी जवानों को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम पर संदेश देते हुए कहा की पौधारोपण पर्यावरण के लिए बहुत ही आवश्यक और उपयोगी है। उनके अनुसार पेड़ पौधों से जीवन दायिनी ऑक्सीजन के अलावा हमें छांव, फल, औषधीय, एवं इमारती लकड़ी आदि बहुत कुछ लाभ प्राप्त होते हैं  जीवन के हर पल में पौधों का अनमोल महत्व है। पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण को स्वच्छ हरा भरा और उनमें संतुलन बनाए रखते हैं  यदि धरा पर जीवन की रक्षा करना है। तो मिलकर पेड़ों की रक्षा का दायित्व भी हमें ही करना पड़ेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत टनकपुर, बनबसा एवं धनुषपुल में "स्वच्छता पर शपथ"  के तहत शपथ ग्रहण की गई, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों ने स्वच्छता और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। इसके साथ ही, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एसएसबी कर्मियों ने पौधे लगाए। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ अपने जीवन में मातृ सम्मान और प्रकृति की देखभाल के प्रति समर्पण का प्रतीक था।

समवाय बनबसा में  जसोबंता सेनापति, सहायक कमांडेंट, धनुषपुल में निरीक्षक कमलेश कुमार एवं टनकपुर में निरीक्षक हरेंदर सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, "स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण आज के युग में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। इसके अलावा, पौधारोपण के माध्यम से हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं और इस पहल से मातृ प्रेम को भी प्रदर्शित कर सकते हैं।"

इस कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मियों ने अपने-अपने लगाए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया | मौके पर निरीक्षक सुशिल कुमार, उप निरीक्षक अरुण कुमार आदि मौजूद रहे |

Tags :

जरूरी खबरें