Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: पीलीभीत चुंगी के समीप महाकाली बेकरी में अज्ञात चोरों ने किया चोरी का प्रयास, देखें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वीडियो●●

admin

Tue, Oct 29, 2024

टनकपुर/ नगर क्षेत्र के पीलीभीत चुंगी के समीप स्थित महाकाली बेकरी में सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी का प्रयास किया गया लेकिन प्रयास असफल रहा। बताया जा रहा है कि चोर ने चोरी करने की नीयत से पहले खिड़की के तारों को तोड़ा उसके बाद खिड़की के सहारे अंदर हाथ डालते हुए चोरी का प्रयास किया। घटना रात्रि 10:20 की बताई जा रही है।

वहीं अज्ञात चोर के चोरी करते हुए उसके हाथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बेकरी संचालक दिनेश सिंह ने पुलिस को बताया कि पीलीभीत चुंगी के समीप महाकाली बेकरी के नाम से उनका प्रतिष्ठान है। सुबह जब वह दुकान आए तो उनको दुकान के अंदर रखा हुआ सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। घटना के बारे में शक होने पर जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरा देखा तो उसमें अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया। इस मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल और बेकरी संचालक दिनेश सिंह ने प्रभारी कोतवाल से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है। इधर सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा घटना स्थल पर पहुंचे और अज्ञात चोर की खोजबीन प्रारंभ कर दी है। प्रभारी कोतवाल से चोरी की घटना के बारे में जानकारी देने के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा, महामंत्री संजय पांडे आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें