Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: वन महोत्सव : वन कर्मियों तथा एस एस बी के जवानों द्वारा बूम वन क्षेत्र में किया गया वृद्ध पौधारोपण , साथ ही पर्यावरण के प्रति जनता को किया गया जागरूक

admin

Sat, Jul 6, 2024

टनकपुर / वन महोत्सव के तहत
वन विभाग बूम वन क्षेत्र सूखीढांग रेंज में वृद्ध पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे वन कर्मियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। वन क्षेत्र अधिकारी गुलजार हुसैन के नेतृत्व में वन कर्मियों ने तेजपत्ता, आंवला, नींबू, जामुन आदि पौधो का रोपण किया।

वन क्षेत्र अधिकारी श्री हुसैन ने बताया कि विभाग द्वारा कार्यक्रम चलाकर स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। तथा हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधे रोपण करने के लिए जागरूक किया गया।

जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही जल संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा जोशी, सरपंच किरण जोशी, उप वन क्षेत्र अधिकारी रविंद्र लाल, पुष्कर दत्त भट्ट, गिरीश चंद्र जोशी, भरत सिंह नेगी, रेवाधर जोशी, विपिन आर्य, प्रियंका बिष्ट, अजय सिंह अधिकारी आदि वन कर्मी सहित सशस्त्र सीमा बल के जवान मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें