Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: पैसों से भरा पर्स लौटाकर शारदा घाट निवासी विशाल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, लोगों ने करी विशाल की भूरी-भूरी प्रशंसा, किया सम्मानित

admin

Tue, Mar 18, 2025

टनकपुर/ रेलवे स्टेशन में लेनिन स्टाफ के कर्मचारी विशाल कुमार ने ईमानदारी की मिसाल  पेश की है। बताया गया कि विशाल कुमार को त्रिवेणी एक्सप्रेस में नगदी से भरा पर्स पड़ा  मिला था।  जिसे उसने  आरपीएफ स्टाफ के सुपुर्द कर दिया। 

विशाल द्वारा ईमानदारी दिखाई जाने पर स्थानीय लोगों ने उसकी भूरी भूरी प्रशंसा की है।।

प्राप्त समाचार के अनुसार आरपीएफ के एएसआई जावेद यार खां और वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस में टनकपुर शारदा घाट निवासी लेनिन स्टाफ विशाल कुमार को A1  सीट संख्या 28 पर चंपावत निवासी यात्री बसंत राज गहतोड़ी का लखनऊ से टनकपुर का टिकट सहित 7838 नगदी से भरा पर्स पडा  मिला। था। बताया कि  लेनिन स्टाफ विशाल ने पर्स को आरपीएफ पुलिस चौकी को सौंप दिया। इसके बाद बसंत राज से वार्ता के बाद पुलिस ने उनके मित्र वरिष्ठ व्यवसायी टनकपुर निवासी ऋषिकेश उपाध्याय को आवश्यक कार्रवाई के बाद पर्स सुपुर्द कर दिया।  सकुशल पर्स वापस मिलने पर व्यवसायी ऋषिकेश उपाध्याय ने लेनिन स्टाफ विशाल कुमार के द्वारा ईमानदारी दिखाई जाने पर नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक के डी कापड़ी, स्टेशन मास्टर मिथुन सिंह राणा भी मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें