Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: 2.25 ग्राम स्मैक के साथ मनिहारगोठ क्षेत्र से महिला गिरफ्तार

admin

Wed, Jan 24, 2024

टनकपुर/ (आबिद हुसैन)मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को ड्रगफ्री देवभूमि बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में अजय गणपति  कुम्भार, पुलिस अधीक्षक  चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी  चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु सभी थाना/एसओजी प्रभारियों को अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

उक्त के क्रम में दिनांक 23.01.2024 को थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत मनिहारगोठ क्षेत्र से एक महिला 19 वर्षीय रीना गुप्ता पत्नी यश गुप्ता निवासी पूर्णागिरि बिहार टनकपुर अभियुक्ता के कब्जे से 2.25 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया

अभियुक्ता उपरोक्त के विरूद्ध थाना टनकपुर में मु0अ0सं0- 08/24 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया पुलिस टीम उ0नि0 नवल किशोर, हे0 कानि0 एजाज अहमद,  कानि0 शाकिर अली ,कानि0 जीवन चन्द्र पाण्डेय म0कानि0 भावना उप्रेती शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें