: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 291जोड़ें वैवाहिक बंधन में बंधे
admin
Thu, Jan 23, 2025
छजलैट। (शंकर सिंह गोला) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत विकासखंड छजलैट में 291 जोड़ें वैवाहिक बंधन में बंध गए। प्रदीप फार्म हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह ने किया। समारोह योजना के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के 291 जोडे वैवाहिक बंधन में बंध गए। खंड विकास अधिकारी गिरीश पंत ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम चल रहा है। जिसके अंतर्गत 178 हिंदू जोड़ों को रीति रिवाज के अनुसार पंडित प्रदीप जोशी द्वारा सात फेरे कर विवाह पूर्ण किया एवं 113 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार मौलाना इनाम खां द्वारा उनके रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। इस योजना के तहत 317 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 15 जोड़े हिंदू एवं 11 जोड़े मुस्लिम कुल 26 जोड़े अनुपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख छजलैट राजपाल सिंह ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह में सभी धर्म के व्यक्तियों का सम्मान किया जाता है। इरफान अहमद एडीओ पंचायत ने बताया कि विधिवत सामूहिक विवाह योजना समारोह संपन्न की हुआ जिसमें दूरदराज से आए सभी अतिथियों को जलपान की व्यवस्था की गई और जो भी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सामान देना था वह उनके सुपुर्द किया गया। सभी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का प्रमाण पत्र भी सक्षम अधिकारी द्वारा दिया गया। सभी जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया गया । इस अवसर पर सनोज कुमार एडीओ कृषि, सतीश कुमार एडीओ आईएसबी, अवनीत कुमार एडीओ के अलावा समस्त सचिव एवं स्टाफ मौजूद रहा एवं मंच संचालन बहुत ही मधुर भाषी एडीओ सूरज नायक ने किया।
Tags :