: कांठ क्षेत्र में वार्ड 16 से महिला प्रत्याशी जमीला खातून की स्थिति मजबूत
admin
Thu, Apr 20, 2023
कांठ मुरादाबाद / नगर निकाय चुनाव की जंग दिलचस्प हो गई है। देखने को मिल रहा है कि प्रत्येक वार्ड से कई प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं । यहां वार्ड नंबर 16 से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता खलील अहमद की पत्नी जमीला खातून भी चुनाव लड़ रही हैं। सूत्रों की माने तो काठं के वार्ड नंबर 16 से चुनाव मैदान में जमीला खातून का पलड़ा काफी मजबूत माना जा रहा है। इनके मुकाबले मैं इसी वार्ड से 4 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है।
खास बात यह है कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता खलील अहमद सिद्दीकी की पत्नी वार्ड 16 से चुनाव मैदान में पहली बार उतरी है। हमारी टीम ने जब वार्ड 16 में सर्वे किया तो इनके अलावा चार अन्य प्रत्याशी वार्ड सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन 4 प्रत्याशियों के मुकाबले वार्ड सभासद का चुनाव लड़ रही जमीला खातून की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। वार्ड निवासी मोहम्मद नईम ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता खलील अहमद सिद्दीकी हर किसी के सुख दुख में हर समय अपनी सहभागिता पूर्ण निष्ठावान तरीके से निभाते हैं उन्होंने बताया कि इस बार निकाय चुनाव में वार्ड 16 से सभी वार्ड वासी इनके हाथों को मजबूत करने का प्रयत्न करेंगे उन्होंने कहा कि हमारे वार्ड में बहुत सी समस्याएं अभी भी बरकरार हैं इससे पहले भी हमने कई लोगों को अपना मत देकर कामयाब किया था लेकिन किसी ने दोबारा पलट कर नहीं देखा हमें उम्मीद है सामाजिक कार्यकर्ता खलील अहमद की पत्नी जमीला खातून जीतने के बाद उनकी समस्याओं का निवारण करेगी।
Tags :