: ट्रांसफार्म फुंक जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
admin
Tue, Apr 18, 2023
रिपोर्ट/ ए एच सिद्दीकी नगीना
नगीना- विधुत ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से नगर के कई क्षेत्र अंधकार में डूब गए लोग विद्युत उपभोक्ताओं को सारी रात अंधेरे में काटनी पड़ी पड़ रही भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति सुचारू ना होने से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार नगर में थाने के पीछे विधुत का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जोकि सोमवार की शाम 4 बजे अचानक फुंक जाने के कारण। कई मौहल्लों की विधुत व्यवस्था चरमरा गई। भंयकर गर्मी व रोजेदारों में हाहाकार मच गया। बताया जाता है विधुत विभाग के एसडीओ व जेई ने विधुत विभाग बिजनौर के स्टोर से रात्रि 10-30 बजे नया ट्रांसफार्मर मंगाया। रात्रि के 11-30 तक विधुत कर्मचारी खराब ट्रांसफॉर्मर को जोड़कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने लगे तो विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई विधुत कर्मचारियों ने चैक किया तो पता चला वह भी खराब है। जिसके चलते कई मौहल्लों के लोगों ने भंयकर गर्मी मे मच्छरों का सामना करते हुए। सारी रात जागकर गुजारी। बताया जाता है कि आज का दिन भी खराब विधुत ट्रांसफार्मर के कारण लोगों को दिन में भी भंयकर गर्मी का सामना करते हुए परेशान होना पड़ेगा।
Tags :