Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: फर्जी प्लेट लगाकर कबाड़ी के पास ट्रक बेचने जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Tue, Feb 14, 2023
 
रामपुर : फर्जी नंबर प्लेट लगा कर ट्रक को कबाड़ी के पास बेचने जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मामले में भोट कस्बा निवासी एक दलाल व तीन अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किये दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
रविवार सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के संकरा गांव स्थित मजार के पास दो लोग फर्जी नंबर प्लेट लगे ट्रक में बैठे हैं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक में बैठे दो लोगों को मौके से पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान ट्रक में बैठे मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के करूला निवासी मोहम्मद अकील व समीर ने पुलिस को बताया कि ट्रक लोन में लिया गया था। लोन व टैक्स की रकम का बकाया भुगतान न होने के कारण ही उन्होंने ट्रक को कटवाने का निर्णय लिया और भोट कस्बा निवासी दलाल इकबाल व उसके साथी बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के खाता गोदी गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह व टांडा हुरमतनगर निवासी शकील के माध्यम से मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र के बेगमवाली मस्जिद निवासी सलीम को दो लाख अस्सी हजार रुपये में बेच दिया है। वह लोग ट्रक की नंबर प्लेट बदल कर ट्रक को कबाड़ी के पास कटवाने को जा रहे थे। मजार के पास ट्रक को खड़ा कर अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ट्रक की असली आरसी भी बरामद कर सभी छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपेार्ट दर्जकर बरामद ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरेापियों को चालान कर जेल भेज दिया है।

Tags :

जरूरी खबरें