Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बिजनौर के मंझेडा शकरू मे ग्राम प्रधान की मौजूदगी में वितरण किया गया बाल पुष्टाहार

नगीना/  ग्राम पंचायत मझेड़ा शकरू मे बाल विकास परियोजना के प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र फर्स्ट में लाभार्थियों को चने की दाल, रिफाइंड तेल ,दलिया का वितरण किया गया। प्रत्येक महीने आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती धात्री महिलाओं 7 माह से 3 वर्ष व 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन आर एल एम) की सहभागिता से लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किया जा रहा है।
 मंगलवार को बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उस्मान की मौजूदगी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री नसरीन बानो ने पौष्टिक आहार वितरण किया। लाभार्थियों को पौष्टिक आहार मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। पुष्टाहार मिलने के पश्चात गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं ने कार्यकत्री नसरीन बानो का शुक्रिया अदा किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उस्मान ने कहा कि  सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम को  समय पर सुचारू रुप से निर्वाह कर ईमानदारी के साथ बाल पुष्टाहार सामग्री कार्यकत्री द्वारा पहुंचाई जा रही है। कार्यकत्री नसीम बानो ने गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं 7 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 1 किलो चना दाल 1 किलो गेहूं का दलिया 455 ग्राम रिफाइंड तेल वितरण किया गया। इसी प्रकार 3 से 6 वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम चना दाल 500 ग्राम गेहूं के दलिया का वितरण किया गया। कार्यकत्री नसरीन के द्वारा बच्चों के प्रति महिलाओं को धात्री माताओं को खानपान के विषय में बताया गया। कार्यकत्री द्वारा ईमानदारी के साथ किए जा रहे अपने कर्तव्यों का निर्वाह को देखते हुए ग्रामीण भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र पर लाभार्थियों के माता-पिता सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे

Tags :

जरूरी खबरें