: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का नजीबाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
admin
Mon, Apr 10, 2023
नजीबाबाद/ आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का जनपद बिजनौर में भ्रमण कार्यक्रम लगातार जारी है । शनिवार को नजीबाबाद शहर मैं पहुंचे एएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नगर वासियों ने बड़े ही जोरदार अंदाज में स्वागत किया।
स्थानीय लोगों
ने आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात रहा। चांद हॉल के निकट स्थित फहीम अंसारी के कार्यालय पर पहुंचे भीम आर्मी चीफ आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का पार्टी कार्यकर्ताओं वह पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से नारे लगाते हुए जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान फहीम अंसारी ने इनका स्वागत कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र भेंट किए। मीडिया से मुखातिब होते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा भीमराव अंबेडकर के संविधान को कुचलना चाहती है। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही सरकार है।
और कहा कि आजाद समाज पार्टी राजस्थान छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में चुनाव लड़ेगी भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने के लिए दलित मुस्लिम अति पिछड़ों महिलाओं युवाओं को एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने हक और अधिकार के लिए संविधान के दायरे में रहकर अपनी लड़ाई लड़ने की बात कही है ।
[video width="720" height="1280" mp4="https://uk24livenews.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230409-WA0039.mp4"][/video]उन्होंने सभी से आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने की भी अपील की है। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बिना जुर्म के किसी पार्टी कार्यकर्ताओं को बेवजह सताया गया तो उसे पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर वसीम अहमद, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद आजम, कलीम अहमद ,मोहम्मद सलीम, ताहिर अंसारी, नफीस अहमद आदि पार्टी कार्यकर्ता सहित भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।
[video width="640" height="352" mp4="https://uk24livenews.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230408-WA0053.mp4"][/video]Tags :