Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए घंटी बजाओ अभियान का किया गया आयोजन

बिजनौर /  प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में करुणा समाज सेवा संस्था की उपशाखा सेंट पीटर समाज सेवा केंद्र की ओर से  समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु घंटी बजाओ अभियान का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य विकलांग बच्चों की शिक्षा एवं समावेशी शिक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे सकारात्मक कदम रहा कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हसीना बेगम ने अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि विकलांगों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है और हम लगातार विकलांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करते रहेंगे क्योंकि सम्पूर्ण बालकों के एक समान शिक्षा प्रदान करना जरूरी है। समावेशी शिक्षा द्वारा समाज के उन वर्गों की शिक्षा व विकास पर विचार किया गया है जो पहले इससे वंचित रहे हैं या जिनकी आवश्यकताओं को अनदेखा किया गया है। इसके द्वारा विकलांग बच्चों के व्यक्तिगत, सामाजिक तथा भावी रोजगार में बच्चों की पूरी क्षमता का विकास करने तथा अवसर देने की आवश्यकता को पूरा किया जाता है।

इसके माध्यम से निःशक्त बच्चे जो मुख्य धारा में नहीं थे अथवा मुख्य धारा से हट गये हैं उन्हें शिक्षा द्वारा मुख्य धारा में लाया जा सकता है। जिनकी सीखने की गति कम है उन्हें आसानी से सिखाया जा सकता है। इस शिक्षा प्रणाली से विशेष बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उनके विकास पर ध्यान दिया जाता है।

 विद्यालय की अध्यापिका नादिया अजीज ने विकलांग बच्चों एवं उनके माता-पिता से शिक्षा से जुड़ने की अपील की और सरकार की नीतियों के विषय में बताया कार्यक्रम का संचालन करुणा समाज सेवा संस्था के समन्वयक उपमन्यु त्यागी ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी सामान्य बच्चों के साथ साथ दिव्यांग बच्चों ने रैली निकालकर घंटी बजाओ अभियान को सफल बनाया कार्यक्रम में सेंट पीटर समाज सेवा केंद्र की इंचार्ज सिस्टर रीना जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर  अयूब अली, राजेश कुमार और संजय सिंह का सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें