Sun 15 Mar 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाख से अधिक का सेटलमेंट

उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

लापता, पुलिस ने जारी की अपील

अभियान, अपात्रो पर होगी कार्रवाई

सुचना

: कांठ: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए 25 जनवरी को किया जाएगा विशेष कैंप का आयोजन

कांठ। विद्युत विभाग की ओर से विद्युत मीटरों तथा विद्युत बिल से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी सुमित रस्तोगी ने बताया कि आगामी 25 जनवरी को उपखंड कार्यालय पुरानी तहसील कांठ में अधिशासी अभियंता द्वितीय मुरादाबाद के नेतृत्व में एक मेगा  कैंप का आयोजन किया जायेगा। कैम्प में उपखण्ड अधिकारी सुमित रस्तोगी , अवर अभियंता एवं मीटर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बिल संशोधन लिपिक सभी उपस्थित रहेंगे। कैम्प में उपभोक्ताओं के खराब मीटर और खराब बिल तथा अन्य किसी समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। बताया कि कैंप के दौरान खराब बिल की शिकायत हेतु उपभोक्ता 4 से 5 मिनट मीटर की रीडिंग की वीडियो अवश्य लाएं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लागू एक मुश्त समाधान योजना 2024 -25 का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है ।

Tags :

जरूरी खबरें