: मंडल रेल प्रबंधक ने सूझबूझ का परिचय देने वाले ट्रैकमैंटेनर विपिन को नगद पारितोष तथा प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
admin
Tue, Jan 30, 2024
बरेली / रेल विभाग में कार्यरत ट्रैकमेंटेनर को कार्य के प्रति तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देने पर रेल प्रबंधक ने नगद पुरस्कार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

जानकारी के अनुसार इज्जतनगर मंडल के कासगंज-मथुरा छावनी रेलखण्ड पर सिकन्द्रराव-रति का नगला रेलवे स्टेशनों के मध्य 26 दिसम्बर, 2023 को विपिन कुमार, ट्रैकमैंटेनर-।। (कीमैन) कि.मी. बीट पर कार्यरत थे। डियूटी के दौरान इन्होंने देखा कि एक रेल वेल्ड क्रैक हो गया है। जिसे देखकर कीमैन विपिन कुमार ने तत्परतापूर्वक रेलपथ पर पटाखे लगाकर संरक्षा सुनिश्चित कर तत्काल सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेलपथ/हाथरस सिटी एवं स्टेशन मास्टर को सूचित किया। तथा संरक्षात्मक कार्यवाही करते हुए रेल यातायात का संचालन सुनिश्चित किया।
उक्त कर्मचारी की सूझ-बूझ एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के कारण रेल संचालन सुचारू रूप से हो सका। इनके कत्र्तव्य के प्रति निष्ठा, जागरूकता, कर्मठता एवं सतर्कता को दृष्टिगत रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर रेखा यादव ने विपिन कुमार को रु. 2000-(दो हजार रूपये) का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ती-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
Tags :